*फ्री विवाह सेवा (12 to 7 pm) | 9667895367
- प्रोफाइल का फ़ोन नंबर *(निशुल्क) लेने या
- इस सूची में (निशुल्क) नाम लिखवाने के लिए
हमें 12:00 pm से 7:00 pm तक संपर्क करें
फ़ोन : +91 - 966 789 5367
Email:- uttaranchalvivah@gmail.com
गढ़वाली और कुमाऊनी रिश्तों के लिए *निशुल्क विवाह सेवा कार्य

आज हमारे उत्तरांचली समाज में बच्चों के लिए उपयुक्त रिश्ता मिलना एक बड़ी समस्या बन चुका है। इस समस्या के समाधान हेतु उत्तराँचल विवाह मंच का गठन किया गया है।

मंच द्वारा हर माह 10 तारीख को एक वैवाहिक सूची प्रकाशित की जाती है। जिसमें अभिभावक अपने बच्चों का नाम लिखवा कर अस्थाई सदस्य के रूप में निशुल्क रिश्ते देख सकते हैं।

यह प्रसन्नता का विषय है कि मात्र 4 वर्ष की छोटी से अवधि में ही वर वधुओं के नाम सूची में जोड़े गए हैं तथा सैकड़ों रिश्ते मंच के माध्यम से हो चुके हैं।

कृपया ज्यादा से ज्यादा उत्तरांचली बंधुओं को इस सेवा कार्य के बारे सूचित कर, इस सामाजिक कार्य में सहयोग करें।

- चंद्र कांत नौडियाल, संयोजक

मनपसंद जीवनसाथी चुने

एक सामाजिक प्रयास

यह हमारा सौभाग्य है कि समाज के सभी वर्ग इस मुहीम को आगे बढ़ा रहे हैं। शादी ब्याह व्हाट्सप्प ग्रुप की प्रथम वर्षगांठ पर श्री राम नारायण नेगी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड सदन चाणक्य पुरी, दिल्ली में एक सभा का आयोजन हुआ। जिसमे शादी ब्याह की समस्या के समाधान हेतु भविष्य के कार्यों की रूपरेखा बनायीं गई।
अब तक मंच में कुल सदस्य रजिस्टर हुए हैं, जिनमें से सदस्यों के नाम मंच तथा अन्य माध्यमों द्वारा रिश्ता पक्का होने पर सूची से हटा दिए गए हैं। वर्तमान में एक्टिव सदस्य हैं।

आपको यह जानकर हर्ष होगा कि इस पिछली वैवाहिक सूची में शामिल लोगों का रिश्ता मंच तथा अन्य माध्यमों से तय हो गया है।

विवाह पक्का होने पर, इस महीने की सूची से नीचे दी गई आई डी हटा दी गई है। इन सभी को हमारी और से नए जीवन की हार्दिक शुभकामनायें।


सदस्यों द्वारा सराहना के कुछ शब्द:-

रोज़ आप लोगों द्वारा हमें कई शुभकामना सन्देश मिलते हैं। यह आपका प्यार और विश्वास है जो हमें लगातार जन सेवा की प्रेरणा देता है।
इस सूची में नाम निशुल्क लिखवाने के लिए, कृपया अपना वैवाहिक विवरण हमें नीचे दी गई जानकारी के साथ 9667895367 पर व्हाट्सएप द्वारा भेजें या uttaranchalvivah@gmail.com पर ईमेल करें।

1) नाम      2) जाति      3) कद      4) जन्म तिथि      5) जन्म समय      6) जन्म स्थान      7) मांगलिक है या नहीं      8) यदि मांगलिक है तो मांगलिक का प्रकार (जैसे आंशिक मंगली , सप्त मंगली )      9) शिक्षा      10) नौकरी      11) वेतन      12) फ़ोन नंबर      13) वर्तमान पता      14) पैतृक निवास का पूरा ब्यौरा (गांव, पट्टी, जिला)      15) पिता का नाम      16) पिता का व्यवसाय      17) माँ की जाति      18) नानी की जाति      19) दादी की जाति

कृपया बायोडाटा के साथ बेटे/ बिटिया का कोई पहचान पत्र (जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आई डी, आधार कार्ड) की फोटो व्हाट्सप्प के माध्यम से भेजें। ताकि आप सत्यापित (Verified) सदस्य के रूप में अतिरिक्त सुविधा का लाभ निशुल्क उठा सकें।

यह कार्य एक पवित्र भावना से शुरू हुआ है। कृपया इसमें सहयोग दें तथा हमारी वेबसाइट uttaranchalvivah.com/terms-conditions.php पर दिए गए नियम तथा शर्तों का जरूर पालन करें।

निर्धन और अनाथ
बच्चों के
रोजगार के लिए

उत्तराँचल विवाह मंच द्वारा

निःशुल्क रोजगार प्रशिक्षण योजना

  • एडवांस कंप्यूटर डिजाइन कोर्स बिलकुल फ्री
  • कोर्स के बाद नौकरी के लिए सहायता
  • आयु सीमा 17 वर्ष से 24 वर्ष तक
  • केवल निर्धन या अनाथ बच्चों के लिए उपलध